एनशॉर्ट्स
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मुंबई स्थित आलीशान आवास ‘Abode’ को अटैच कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3716.83 करोड़ रुपये है. ED की बड़ी कार्रवाईयह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत की गई है. ED ने इस संबंध में अस्थायी अटैचमेंट आदेश जारी किया है. एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह आदेश हाल ही में जारी किया गया. यह मामला अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी केस से संबंधित है. ED इस मामले की जांच प्रवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कर रही है. पाली हिल में स्थित है अबोड‘Abode’ नाम की यह आलीशान इमारत मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है. यह 66 मीटर ऊंची और 17 मंजिला इमारत है, जिसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।