Sports
IND vs ZIM: आज टीम इंडिया से जुड़ेंगे रिंकू सिंह, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे! बैटिंग कोच ने सब कर दिया साफ
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे रिंकू सिंह अचानक टीम से अलग होकर अपने घर चले गए थे. दरअसल उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, वह वेंटिलेटर पर थे. खबरों के मुताबिक क्रिकेटर के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं. इसके बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे? वह कब टीम में वापस लौटेंगे? भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने प्रेस कांफ्रेंस में उनको लेकर अपडेट दी. आज टीम संग जुड़ेंगे रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि रिंकू बुधवार शाम तक वापस चेन्नई लौट आएंगे और टीम के साथ जुड़ जाएंगे. टीम में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर विचार चल रहा है. रिंकू गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।