एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान में गैर-मुस्लिम महिला को दूसरी शादी की इजाजत? पुरानी शादी का क्या होगा, जानें शरियत का कानून
सरबजीत कौर की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है- सीमा पार का प्यार, सोशल मीडिया पर 8 साल की दोस्ती और फिर अचानक पाकिस्तान में शादी, लेकिन इसमें ट्विस्ट है- आरोप जबरन धर्मांतरण, रेप और कानूनी उलझनों का. कौर के भारतीय पति करनाल सिंह ने लाहौर हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल कर इस शादी को रद्द करने की मांग की है. यह मामला न सिर्फ दो परिवारों की जंग है, बल्कि पाकिस्तान के शरिया कानूनों पर भी सवाल उठा रहा है. आखिर एक शादीशुदा गैर-मुस्लिम महिला, मुस्लिम पुरुष से कैसे शादी कर सकती है? ऐसे मामले क्यों इतने दुर्लभ हैं? तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं सरबजीत 52 साल की भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर नवंबर 2025 में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व मनाने के लिए करीब 2,000 सिख तीर्थयात्रियों के साथ पाकिस्तान गई थीं. 13 नवंबर को सभी यात्री भारत लौट आए, लेकिन कौर गायब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।