Sports
Watch: हेलमेट से सिर पर मारा…, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई; वीडियो वायरल
रणजी ट्रॉफी एलिट 2025-26 का फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज इस मैच के दूसरे दिन ग्राउंड पर एक बड़ा विवाद देखने को मिला. जम्मू एंड कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश से भिड़ गए, कप्तान ने उन्हें हेलमेट से सिर पर मारा. कर्नाटक के लिए खेल रहे मयंक अग्रवाल ये देखकर उनके पास दौड़े और बीच में जाकर खड़े हो गए, वह पारस की इस हरकत को देखकर काफी गुस्से में थे. क्यों हुई क्रिकेटर्स के बीच लड़ाई? यह लड़ाई जम्मू कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई. कर्नाटक के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में एक गेंद जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के बल्ले के किनारे से लगकर चौके के लिए चली गई. इसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सब्स्टीट्यूट प्लेयर केवी अनीश के बीच बहस हुई.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।