एनशॉर्ट्स
रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे संजय लीला भंसाली, टीम ने कहा- एडमिट होने की खबरें गलत
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बीते दिन अपना 63 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. ऐसी खबरें थीं कि तबियत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. लेकिन उनकी टीम ने ऐसी खबरों को महज अफवाहर करार दिया है. भंसाली की टीम के मुताबिक वो अस्पताल सिर्फ रूटीन चेकअप कराने के लिए गए थे. संजय लीला भंसाली पूरी तरह ठीक हैं. भंसाली की टीम का बयान 'संजय लीला भंसाली को लेकर अस्पताल में भर्ती होने की जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं. इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वह केवल रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए गए थे.' काम की बात करें तो फिलहाल संजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में बिजी हैं जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. भंसाली ने कैसे सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे? अपने जन्मदिन पर भी संजय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।