एनशॉर्ट्स
जब हाउसकीपिंग कर्मचारी बने GST के इंटेलिजेंस ऑफिसर… कर ली लाखों की ठगी, जानें कैसा हुआ भंडाफोड़
बेंगलुरु में एक ऐसी ठगी का मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दरअसल केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में आउटसोर्सिंग आधार पर कार्यरत दो हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने खुद को इंटेलिजेंस ऑफिसर बताकर शहर के व्यापारियों से लाखों रुपये की वसूली की. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 लाख रुपये नकद और फर्जी सरकारी पहचान पत्र बरामद किए हैं. यह घटना बनशंकरी स्थित ऑफिस ऑफ द प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ सेंट्रल टैक्स (GST) बेंगलुरु वेस्ट कमिश्नरेट की है. आरोपी वहीं हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम करते थे. कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की जानकारी होने के कारण उन्होंने कर प्रवर्तन एजेंसियों के नाम से फैले डर का फायदा उठाने की साजिश रची. फर्जी आईडी कार्ड बनाकर की ठगीपुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने Intelligence Officer, GST & CLTS लिखे प्रोफेशनल दिखने वाले फर्जी आईडी कार्ड तैयार कर लिए. इसके बाद वे खुद को केंद्र
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।