Sports
लाइव TV पर आपस में भिड़े पाकिस्तान के 2 पूर्व क्रिकेटर्स, अपने दामाद का बचाव करने लगा दिग्गज? वीडियो वायरल
पाकिस्तान के ऊपर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की तलवार लटकी है. इंग्लैंड से हारने के बाद अब पाकिस्तान अन्य टीमों के मैचों के नतीजों पर निर्भर हो गया है. सलमान अली आगा एंड टीम का सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता अब बहुत कठिन है. मंगलवार को मिली हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गजों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गुस्सा फूट रहा है. एक टीवी चैनल पर लाइव शो के दौरान सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज के बीच तीखी बहस देखने को मिली. हफीज ने मोहम्मद नवाज और शादाब खान को लेकर सकलैन से सवाल किया. शो के एंकर ने सकलैन मुश्ताक से सवाल किया कि हमारी टीम बल्लेबाजों से गेंदबाजी और गेंदबाजों से बल्लेबाजी करने की उम्मीद लिए बैठे हैं, इसलिए कई खिलाड़ियों की जगह नहीं बन रही. तो क्या ये चीज गलत दिशा में जा रही है? इसके जवाब में सकलैन ने कहा, "टेक्टिक ज्यादा गेंदबाजी पर निर्भर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।