Sports
हैरी ब्रूक ने शतक जड़ पाकिस्तान को मैदान पर चटाई धूल, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड
Harry Brook Hit Century Against Pakistan In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बीती रात यानी 24 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक यादगार पारी खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. पाकिस्तान द्वारा दिए गए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ब्रूक ने न केवल मैच जिताया, बल्कि अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी लगाया. हैरी ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंद पर जड़ा शतक पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने अपनी शतक सिर्फ 50 गेंद पर पूरी कर ली थी. जहां इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने मुश्किल में नजर आएं, वहां ब्रूक ने अकेले ही पाकिस्तानी गेंदबाजी को लताड़ा. उनकी 100
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।