Sports
टी-20 विश्व कप 2026 में अबतक बने कितने रन, लगे कितने चौके कितने छक्के
ICC Men's T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी खेली जा रही आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का कारवां सुपर-8 तक पहुंच चुका है. इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से बल्लेबाजों का आक्रामक रूप देखने को मिला है. इस मेगा टूर्नामेंट में अब तक 13 हजार से ज्यादा रन, 1100 से ज्यादा चौका और 550 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं. इन रनों और चौकों-छक्कों की बरसात ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है. पावरप्ले से लेकर डेथ ओवरों तक, बल्लेबाजों ने अपने दमदार शॉट्स से गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा है और रिकॉर्ड बुक को लगातार अपडेट किया है. टी20 विश्व कप 2026 में अब तक कितने बने हैं रन? टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार यानी 23 फरवरी तक 44 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कुल 13,489 रन बन चुके हैं. इन रनों में अब तक पावरप्ले में 4192 रन लग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।