Sports
PM Modi Israel Visit: प्राइवेट डिनर, संसद में संबोधन…, प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर क्या-क्या होगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जा रहे हैं. उनका ये दौरा 25 से 26 फरवरी के बीच होगा. उन्हें खुद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचेंगे. पीएम मोदी आज ही (25 फरवरी) इजराइली संसद को संबोधित करेंगे. उनके सम्मान में बेंजामिन नेतन्याहू एक प्राइवेट डिनर का भी आयोजन करेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 9 साल में इजराइल की यह दूसरी यात्रा है. 4 से 6 जुलाई 2017 को पीएम मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों यानी रणनीतिक साझेदारी को अपग्रेड किया गया था. भारत और इजरायल के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि, जल प्रबंधन तथा पीपल टू पीपल कनेक्ट जैसे क्षेत्रों में मजबूत रणनीतिक साझेदारी है. 2018 में भारत दौरे पर आए बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने 14 से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।