Sports
प्राइवेट डिनर, संसद में संबोधन और एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचेंगे नेतन्याहू, प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर क्या-क्या होगा खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौर पर इजरायल जाएंगे. उनका दौरा 25 से 26 फरवरी के बीच होगा. उन्हें खुद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचेंगे. इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को इजराइली संसद को संबोधित करेंगे. उनके सम्मान में बेंजामिन नेतन्याहू एक प्राइवेट डिनर का भी आयोजन करेंगे. इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 9 साल में इजराइल की दूसरी यात्रा होगी. 4 से 6 जुलाई 2017 को पीएम मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों यानी रणनीतिक साझेदारी को अपग्रेड किया गया था. भारत और इजरायल के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि, जल प्रबंधन तथा पीपल टू पीपल कनेक्ट जैसे क्षेत्रों में मजबूत रणनीतिक साझेदारी है. 2018 में भारत दौरे पर आए थे बेंजामिन नेतन्याहू इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।