एनशॉर्ट्स
अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में ABVP का विरोध प्रदर्शन, भारत विरोधी सेमिनार का लगाया आरोप
बेंगलुरु की अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडियन आर्मी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी और कश्मीर को भारत से अलग करन के विचारों को बढ़ावा देने के आरोप में विरोध प्रदर्शन हुआ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्पार्क संगठन पर 'राष्ट्र-विरोधी' सेमिनार आयोजित करने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों का क्या आरोप? प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया और सशस्त्र बलों का अपमान किया गया. प्रदर्शन के दौरान, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश किया और विरोध करते हुए विश्वविद्यालय के नाम बोर्ड पर स्याही पोत दी. उन्होंने परिसर के अंदर "स्पार्क पर प्रतिबंध लगाओ" लिखी तख्तियां दिखाईं और 'जम्मू-कश्मीर भारत का सिंदूर है' के नारे लगाए. यूनिवर्सिटी ने दी प्रतिक्रिया अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी प्रेस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।