एनशॉर्ट्स
ईरान को लेकर असल में क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप ? व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने साफ कर दिया
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच यूएस ने मिडिल ईस्ट में सैन्य जमावड़ा बढ़ाया है. अमेरिका के जल्द सैन्य कार्रवाई शुरू करने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन सब के बीच व्हाइट हाउस का एक बयान सामने आया है, जिसने ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति आखिर क्या है, इसके बारे में साफ किया गया है. क्या बोलीं व्हाइट की प्रवक्ता? रॉयटर्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने मंगलवार (24 फरवरी) को बताया, 'डोनाल्ड ट्रम्प का पहला विकल्प हमेशा कूटनीति ही होता है, लेकिन जैसा कि उन्होंने दिखाया है, जरूरत पड़ने पर वे अमेरिकी सेना की घातक शक्ति का प्रयोग करने को भी तैयार हैं. यहां आखिरी फैसला लेने वाले हमेशा राष्ट्रपति ही होते हैं.' अमेरिका के विदेश विभागके मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (मंगलवार) को व्हाइट हाउस में गैंग ऑफ एट कहे जाने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।