Sports
'जुआ खेलने जैसा होगा ईरान पर हमला', डोनाल्ड ट्रंप को किसने दी नसीहत, क्या फैसला लेगा करेगा अमेरिका?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को बार-बार दी जा रही धमकी और तेहरान के पास सैन्य तैनाती से मिडिल ईस्ट में एक और जंग की आहट सुनाई देने लगी है. इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) को कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो यह उसके लिए जुआ खेलने जैसा होगा. हालांकि उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा. जल्द से जल्द डील फाइनल करने को तैयार: ईरान अमेरिका और ईरान के बीच गुरुवार (26 फरवरी 2026) को जिनेवा में दूसरे दौर की वार्ता होनी है. ईरान ने धमकी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला करेगा. ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा, 'हम जल्द से जल्द समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।