एनशॉर्ट्स
शिखर धवन को मिला कोर्ट का साथ, एक्स वाइफ को लौटानी पड़ेगी करोड़ों की रकम; जानें पूरा मामला
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को पटियाला हाउस की फैमिली कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है. पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश दिया कि उनकी अलग रह रही पत्नी आयशा को ऑस्ट्रेलिया में प्रॉपर्टी बिक्री से मिली करीब 5.72 करोड़ की रकम वापस करनी होगी. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि ऑस्ट्रेलियन फैमिली कोर्ट का प्रॉपर्टी सेटलमेंट आदेश भारतीय कानूनों के तहत लागू नहीं होगा. फैमिली कोर्ट के जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के फैमिली लॉ एक्ट, 1975 के तहत दिया गया आदेश हिंदू मैरिज एक्ट और भारत की पब्लिक पॉलिसी के खिलाफ है, इसलिए विदेशी कोर्ट का फैसला भारत में मान्य नहीं माना जा सकता है. क्या था पूरा मामला? ऑस्ट्रेलियन फैमिली कोर्ट ने धवन को अपनी दो प्रॉपर्टी बेचकर मिली रकम पत्नी को देने का आदेश दिया था. वहां के कानून में पति-पत्नी की सभी संपत्तियों को ‘मैरिटल पूल’ माना जाता है और कोर्ट संपत्ति का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।