Sports
'काबुल-कंधार को भी उड़ाने से नहीं हिचकेंगे…' पाकिस्तान ने फिर दी अफगानिस्तान को धमकी
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है. यह तब और ज्यादा बढ़ गई जब अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक कर दी. हमले में एक ही परिवार के 17 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से स्थिति और बिगड़ती दिख रही है, मंगलवार (24 फरवरी 2026) शाम को उरघा बॉर्डर समेत कई इलाकों में झड़प शुरू हो गई. इसी बीच पाकिस्तानी सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. कमर चीमा का अफगानिस्तान पर हमले को लेकर आक्रमक और भड़काऊ बयान सामने आया है. पाक सुरक्षा विशेषज्ञ का क्या कहना? चीमा ने अपने बयान में कहा, 'पाकिस्तान ने तो बम मारनी ही मारनी है. ईमानदारी से कहूं तो पाकिस्तान को अगर सारे का सारा काबुल और कंधार भी उड़ाना पड़ गया तो पाकिस्तान हिचकेगा नहीं. पाकिस्तान को अगर सारी की सारी तालिबान लीडरशिप को उड़ाना पड़ा तो पाकिस्तान हिचकेगा नहीं." 'पाकिस्तान के बर्दाश्त की सीमा खत्म' पाकिस्तानी सुरक्षा विशेषज्ञ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।