एनशॉर्ट्स
इस एक्ट्रेस की किस्मत चमकी, रणवीर सिंह की बिग बजट फिल्म प्रलय में मिली एंट्री
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ उनकी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी हलचल तेज है. इसी बीच उनकी नई फिल्म 'प्रलय' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि इस जॉम्बी एक्शन फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जो कल्याणी प्रियदर्शन को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी. भाग्यश्री बोरसे की हुई फिल्म में एंट्री बता दें, पहले ही फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन को फीमेल लीड के तौर पर साइन किया जा चुका है. लेकिन अब खबर आ रही है कि दूसरी अहम भूमिका के लिए भाग्यश्री बोरसे को फाइनल कर लिया गया है. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंडस्ट्री में यह खबर तेजी से फैल रही है. भाग्यश्री बोरसे साउथ इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही हैं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।