Sports
टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ घर लौटा यह स्टार क्रिकेटर; जानें वजह
2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. इस बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह टूर्नामेंट को बीच में छोड़ घर लौट गए हैं. मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया. उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए. रिपोर्ट में बताया गया है कि रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब हो गई है. उनकी हालत गंभीर है. इसी कारण रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा है. 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. रिंकब वापस कब लौटेगें और कब टीम इंडिया से दोबारा जुड़ेंगे, इसे लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. 26 फरवरी को भारत का जिम्बाब्वे से है मैच 2026 टी20 विश्व कप में भारत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।