Sports
कैसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर पहुंची 'वर्ल्ड चैंपियन' टीम इंडिया? ये 3 खिलाड़ी रहे सबसे बड़े कसूरवार
भारतीय क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है. बचे हुए मैचों के आधार पर अटकलें शुरू हो गई हैं कि टीम इंडिया वाले ग्रुप से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अंतिम-4 में जगह बनाएंगी. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत के मुकाबले वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए बहुत बेहतर स्थिति में दिखाई पड़ रही हैं. मगर टीम इंडिया को इस हाल में पहुंचाया किसने, इनमें से एक नाम बल्लेबाज तिलक वर्मा का भी है. अभिषेक शर्मा टीम इंडिया को इस हाल में पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका अभिषेक शर्मा ही रही है. जब टीम को अच्छी शुरुआत ही नहीं मिलेगी तो बाकी बल्लेबाजों में बड़ा स्कोर बनाने का विश्वास कहां से आएगा. टी20 वर्ल्ड कप की 4 पारियों में केवल 15 रन, जिनमें 'जीरो' पर आउट होने की हैट्रिक भी शामिल है. अभिषेक का अच्छी शुरुआत ना दिलाना भी टीम इंडिया के इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।