एनशॉर्ट्स
'दिल्ली जा रहा हूं, लैंडिंग बाद करूंगा कॉल…', पायलट स्वराजदीप की परिजन से हुई आखिरी बात
रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार (23 फरवरी 2026) को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में सात लोग सवार थे, जिनमें 41 वर्षीय एक मरीज और चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं. इस हादसे में जान गंवाने वाले पायलट स्वराजदीप के घर और पूरे मुहल्ले में मातम छाया हुआ है. विमान कंपनी ने ईमेल भेजकर स्वराजदीप की मौत की आधिकारिक पुष्टि की. पायलट स्वराजदीप की परिजन से हुई आखिरी बात स्वराजदीप की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी. रांची से उड़ाने भरने से पहले उन्होंने अपने घर फोन किया था. उन्होंने कहा था, 'मैं रांची से दिल्ली जा रहा हूं. लैंडिंग बाद फिर कॉल कर बात करूंगा.' स्वराजदीप के परिजन ने दो घंटे तक उनके कॉल का इंतजार किया, लेकिन कोई फोन नहीं आया. इसके बाद परिजन ने स्वराजदीप से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।