एनशॉर्ट्स
पहली भारतीय फिल्म 'बूंग' को मिला BAFTA अवॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
भारतीय सिनेमा के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है. फिल्म 'बूंग' ने बाफ्ता अवॉर्ड्स जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है. ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसे बाफ्ता अवॉर्ड मिला है. इस उपलब्धि ने सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया है. इस बड़ी सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म के मेकर्स और कलाकारों को बधाई दी और कहा, 'इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई. यह वास्तव में बहुत ही खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए. यह हमारे देश की शानदार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है.' फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी मणिपुर की कहानी पर बनाई गई है और यह एक छोटे लड़के बूंग के इर्द-गिर्द घूमती है. गूगुन किपगेन ने बूंग का किरदार निभाया है. बूंग अपने परिवार को फिर से एक करने का सपना देखता है. उसकी मां मंदाकिनी अकेली अपने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।