Sports
2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? आसान भाषा में जानें सभी समीकरण
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हर मैच करो या मरो वाला है, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत ही काफी नहीं है. सूर्यकुमार यादव एंड टीम का भविष्य अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर हो गया है. नेट रन रेट महत्वपूर्ण रोल निभाएगा, इसलिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार है. चलिए आपको आसान भाषा में समझताते हैं कि क्या होना चाहिए, जिससे भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाए. टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत चाहिए. क्योंकि इसके बाद भारत की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ है. जिस लय में वेस्टइंडीज है, उनके खिलाफ इतनी बड़ी जीत हासिल करना मुश्किल होगा. सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया था, जिससे भारत का नेट रन रेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।