Sports
अगर पाकिस्तान और इंग्लैंड का मैच बारिश में धुला, तो क्या बाहर हो जाएगा PAK? जानें मैच रद्द होने पर समीकरण
Pakistan vs England Rain Chances: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपर-8 के मैच में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टक्कर होगी. ये मैच पल्लेकेले (श्रीलंका) में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करना चाहेगा. मगर इस सबसे पहले जान लीजिए कि आज पल्लेकेले में मौसम कैसा रहेगा? वहीं आज भी पाकिस्तान का मैच बारिश में धुल गया, तो क्या उसके लिए सेमीफाइनल के सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे. सबसे पहले सुपर-8 के ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाल लीजिए. इंग्लैंड अभी 2 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है और उसका NRR +2.550 है. वहीं पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसलिए पाक टीम और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिला था. वहीं इस ग्रुप में श्रीलंका अभी सबसे निचले पायदान पर है. बारिश आई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।