एनशॉर्ट्स
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना नया लोगो जारी कर दिया है. भगवान श्री गणेश खुद LSG टीम के साथ आ गए हैं. जी हाँ, लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन शक्तिशाली प्रतीकों को एकसाथ लाकर लखनऊ और उत्तर प्रदेश का परिचय देने की कोशिश की है. लखनऊ टीम के पुराने लोगो में विंग्स (पंख) के बीच में बैट और बॉल हुआ करते थे. लखनऊ सुपर जायंट्स ने नए लोगो में तीन प्रतीक हैं, जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश की संस्कृति को समाहित करते हैं. बाईं और दायीं तरफ पंख हैं, जो गरुड का प्रतीक हैं, बीच में ताज है जो बादशाहत और ताकत का प्रतीक है और बीच में हाथी, जो खुद साक्षात भगवान श्री गणेश जी की LSG टीम के साथ मौजूदगी को दर्शा रहे हैं. RPSG ग्रुप के वाइस चेयरमैन शास्वत गोयनका ने बताया कि यह नया लोगो पूरी LSG टीम की भावनाओं से जुड़ा है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।