Politics
केरल का बदला गया नाम, राज्य सरकार के फैसले पर शशि थरूर ने पूछा- केरलवासियों का क्या होगा?
केरल राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'केरलम' हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार के कैबिनेट में आज इस प्रस्ताव पर विचार होने की संभावना है. केरल विधानसभा ने दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया था कि राज्य का नाम मलयालम भाषा में जैसा लिखा और बोला जाता है – 'केरलम', वही संविधान में भी अपनाया जाए. अगर कैबिनेट मंजूरी देता है, तो संविधान की पहली अनुसूची में संशोधन होगा और आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में राज्य का नाम 'केरलम' हो जाएगा. केरल का नाम बदलने पर थरूर ने उठाए सवाल केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस खबर पर टिप्पणी की. उन्होंने X पर लिखा, ‘सब अच्छा है, कोई शक नहीं, लेकिन अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक छोटा सा भाषाई सवाल: नए 'केरलम' के निवासियों के लिए अब 'केरलाइट' और 'केरलन' शब्दों का क्या होगा?’ थरूर ने आगे कहा, ‘केरलमाइट तो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।