Sports
ENG vs PAK: आज हारा तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? जानिए ग्रुप 2 का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सुपर-8 में पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद सलमान अली आगा एंड टीम को 1 अंक से संतोष करना पड़ा. आज उनका मुकाबला इंग्लैंड से है, जिसने इस राउंड के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था. अगर आज पाकिस्तान टीम हारी तो वे अधिकतम 3 अंक तक पहुंच सकेंगे, तो क्या आज ही टीम बाहर हो जाएगी? समझिए ग्रुप-2 का समीकरण. टी20 वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहीं पर पाकिस्तान का पहला मैच होना था, जो बारिश में धुल गया था. लेकिन आज यहां बारिश होने की संभावना न के बराबर है, हालांकि बूंदा बांदी हो सकती है. तो फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या पाकिस्तान आज हारा तो वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएंगे? अगर पाकिस्तान हारा, तो क्या बनेगा समीकरण आज हारने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।