एनशॉर्ट्स
AI समिट में बवाल पर एक्शन, गिरफ्तारी के बाद 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान चिब
इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली पुलिस ने AI इम्पैक्ट समिट में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में गिरफ्तार किया है. पटियाला हाउस कोर्ट में उनकी पेशी के दौरान पुलिस ने 7 दिन की पुलिस कस्टडी (रिमांड) की मांग की, लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की कस्टडी अप्रूव कर दी है. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पटियाला हाउस हाईकोर्ट के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब उदयभानु से गहन पूछताछ करेगी ताकि प्रदर्शन की पूरी साजिश और प्लानिंग का पता लगाया जा सके. अलग-अलग राज्यों में आरोपियों को तलाश करेगी पुलिस पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में उदयभानु को सुबह 10 बजे के आसपास पेश किया था. पुलिस ने 7 दिन की कस्टडी मांगी क्योंकि अन्य आरोपी अलग-अलग राज्यों (जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश) में हैं और उन्हें कंफ्रंट करने की जरूरत है. साथ ही, बड़ी साजिश की जांच के लिए ज्यादा समय चाहिए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।