एनशॉर्ट्स
AI समिट में बवाल पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IYC अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, कोर्ट से 7 दिन रिमांड की मांग
दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' मामले में हुई है. पुलिस ने तड़के करीब 4:30 बजे उदय भानु को हिरासत में लिया और अब उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करके दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया है. पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा दिल्ली पुलिस ने उदय भानु को दिल्ली की कोर्ट में पेश करके 7 दिन पुलिस कस्टडी की मांग की है. पुलिस का आरोप है कि उदय पूरी साजिश में शामिल थे और लॉजिस्टिक मुहैया करवाया था. पुलिस ने कहा कि इस मामले में देश के अलग-अलग जगह से लोग शामिल हुए थे. जांच के लिए कई जगह ले जाना है, इस वजह से कस्टडी चाहिए. वहीं उदय भानु के वकील ने पुलिस कस्टडी की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।