Sports
खुल गया PAK के गंदे खेल का राज, किश्तवाड़ में मारे गए आतंकी निकले पाकिस्तानी, abp न्यूज के हाथ लगी खुफिया जानकारी
भारतीय सेना द्वारा रविवार (22 फरवरी) को किश्तवाड़ के छतरू इलाके के त्राशी के जंगल में एनकाउंटर में मारे गए जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी सैफुल्लाह, फरमान और हुरैरा में से सैफुल्लाह और फरमान की असली पहचान और पता खुफिया एजेंसी के हाथ लग गया है. एबीपी न्यूज़ के पास मौजूद एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को मारे गए जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर सैफुल्लाह का असली नाम अतीक उर रहमान है. साथ ही ये अतीक उर रहमान उर्फ सैफुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के एबटाबाद जिले के नाथियां गली इलाके के केरी सरफली गांव का रहने वाला था. 2018 से अतीक उर रहमान उर्फ सैफुल्लाह जैश ए मोहम्मद के साथ जुड़ा हुआ था, जहां सबसे पहले उसने बालाकोट में स्थित मदरसा तालीम उर कुरान से दौरा ए तरबियत की ट्रेनिंग ली और फिर अबोट्टाबाद की काला बाग-बाग़ान रोड पर स्थित जैश ए मोहम्मद की मस्जिद बाब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।