Sports
IND Next Match: कब है टीम इंडिया का सुपर 8 का अगला मुकाबला, किससे भिंड़ंत, जानिए A टू Z
भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मैच का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि अब टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगले दोनों मैच जीतने हैं. सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बड़ी हार के बाद सूर्यकुमार यादव एंड टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि अब भारत अपनी जीत के साथ अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर है. जानिए टीम इंडिया का अगला मैच कब, किसके साथ और कहां पर है? भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में ग्रुप 1 का हिस्सा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच हो चुका है. भारत इस मैच को 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई. इस ग्रुप में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी हैं, जिनके बीच सोमवार को मुकाबला हुआ था. वेस्टइंडीज टीम 107 रनों से जीतकर अंक तालिका में टॉप पर आ गई है. सेमीफाइनल में कौन सी टीमें पहुंचेगी?
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।