एनशॉर्ट्स
NEET-PG कट ऑफ स्कोर कम करने के मुद्दे पर केंद्र से बोला SC- आपकी ये बात सही है, पर हमें जवाब दें कि…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (23 फरवरी, 2026) को कहा कि वह इस पर विचार करेगा कि क्या नीटी-पीजी 2025-26 की कट ऑफ में कमी किए जाने का मेडिकल की पढ़ाई की गुणवत्ता पर कोई असर पड़ता है. कोर्ट ने इसे गंभीर मुद्दा बताया है. सुप्रीम कोर्ट में कुछ याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिनमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के 13 जनवरी के एक नोटिस को चुनौती दी गई है. नोटिस में नीट-पीजी 2025-26 के लिए कट-ऑफ मार्क्स में भारी कमी की गई है. नोटिस में कहा गया कि कट-ऑफ में कमी करने का फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर किया गया है. बोर्ड ने 18 हजार से ज्यादा नीट पीजी की खाली सीटों को देखते हुए कट ऑफ में बदलाव किया था. बदलाव के बाद एससी-एसटी और ओबीसी के लिए क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल 40 से घटाकर शून्य कर दिया गया यानी 800 में से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।