एनशॉर्ट्स
आधी रात काली गाड़ी में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान को ले जाया गया अस्पताल, दाहिनी आंख में लगा इंजेक्शन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को आज आधी रात साढ़े 12 बजे अदियाला जेल से पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (PIMS) ले जाया गया. दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न (CRVO) बीमारी से जूझ रहे इमरान खान को एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन की दूसरी डोज़ लगाई गई. इमरान खान की दाहिनी आंख में इंजेक्शन की ये डोज़ रावलपिंडी स्थित अल शिफ़ा ऑय हॉस्पिटल के रेटिना विशेषज्ञ डॉ. नदीम क़ुरैशी और PIMS के ऑप्थैल्मोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ मुहम्मद आरिफ ख़ान ने PIMS के ऑपरेशन थिएटर में लगाई. हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे खानजानकारी के मुताबिक़ इमरान ख़ान पिछले साल जुलाई से हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं और पाकिस्तान के सरकार PIMS ने जानकारी दी की इमरान ख़ान का आंख में इंजेक्शन से पहले ECG और ECO टेस्ट भी हुआ, जो PIMS के मुताबिक़ नार्मल मापा गया. हालांकि PIMS ने ये जानकारी नहीं दी कि जब इमरान ख़ान की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।