Sports
टीम इंडिया को हराने पर डेविड मिलर ने दिया अजीब बयान, कहा- 'उस पर दबाव बनाने के इरादे से…'
David Miller Said On Neutralising Varun Chakaravarthy: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को बेअसर साबित करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम की रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि इसके लिए बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार यानी 22 फरवरी को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया. फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए. मिलर (35 गेंद में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंद में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की. डेविड मिलर ने वरुण चक्रवर्ती पर दिया बयान डेविड मिलर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि ये पक्का करने के बारे में है कि अगर वरुण चक्रवर्ती खराब गेंद डालता है, तो हम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।