एनशॉर्ट्स
बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, BJP-कांग्रेस का कहां फंसेगा पेच?
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है. 16 मार्च को मतदान होना है और चुनाव के परिणाम भी उसी दिन आने है. इसमें से 12 सीट फिलहाल NDA के पास हैं और बची हुई 25 विपक्ष के पास हैं. बीजेपी के पास जहां एक तरफ अपनी सीट बढ़ाने का मौका है तो वहीं गठबंधन के सहयोगियों को साधना भी बड़ा चैलेंज होने वाला है. जिन राज्यों में राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है, उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर समीकरण बिहार में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं. यहां एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि जीत के लिए 205 विधायक चाहिए. एक सीट के लिए 41 वोट जरूरी हैं. महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं. AIMIM के 5 विधायक, BSP के 1 विधायक अगर महागठबंधन के साथ आए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।