एनशॉर्ट्स
थिएटर में ही रिलीज होगी आलिया भट्ट की अल्फा, मेकर्स ने रिजेक्ट किया 215 करोड़ का ओटीटी ऑफर
आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में शरवरी वाघ भी होंगी. फिल्म पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थीं. हालांकि, पेंडिंग काम के चलते आलिया की स्पाई एक्शन थ्रिलर पोस्टपोन हो गई. फिल्म को यश राज फिल्म बना रहे हैं. यश राज फिल्म की पिछली दो स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर अंडरपरफॉर्म किया था. इसी वजह से अल्फा पर भी काफी प्रेशर है. बीच में खबरें आई थीं कि मेकर्स फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऑप्शन तलाश रहे थे. यश राज ने रिजेक्ट की ओटीटी डील हालांकि, Variety India की अब खबर है कि मेकर्स ने नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील को रिजोक्ट कर दिया है. नेटफ्लिक्स ने 215 करोड़ का ऑफर दिया था कि फिल्म डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाए. लेकिन मेकर्स ने ये रिजेक्ट कर दिया और अब फिल्म सीधे थिएटर में रिलीज होगी. YRF के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।