एनशॉर्ट्स
'क्रैश नहीं हुआ था फाइटर जेट', तेजस हादसे पर HAL की सफाई, जानें क्या कहा?
भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की खबरों पर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने सफाई दी है. कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि तेजस फाइटर जेट क्रैश नहीं हुआ था, जिसकी चर्चा चल रही है, वह लैंडिंग के दौरान रनवे पर मामूली टेक्निकल समस्या थी. एचएएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'हालिया मीडिया रिपोर्टों में तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की खबरें सामने आई हैं. एलसीए तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई रिपोर्ट नहीं है. यह घटना ज़मीन पर हुई एक मामूली तकनीकी खराबी थी.' HAL ने आगे कहा, ' एलसीए तेजस दुनिया के हाईटेक फाइटर जेट्स में बेहतरीन सुरक्षा रिकॉर्ड रखता है. मानक प्रक्रिया के मुताबिक इस टेक्निकल मुद्दे की और बारीकी से जांच की जा रही है. HAL और भारतीय वायुसेना (IAF) इस समस्या पर मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे इसका जल्द से जल्द समाधान किया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।