Sports
भारत का अब सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद कैसा है समीकरण? आसान भाषा में जानें
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. बीते रविवार (22 फरवरी) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी. यह सुपर-8 में मेन इन ब्लू का पहला मुकाबला था, जिसमें हार के बाद टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. तो आइए जानते हैं कि अब यहां से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. अब भारतीय टीम को सुपर-8 में अगले दो मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को और वेस्टइंडीज के खिलाफ 01 मार्च को खेलना है. सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए सूर्या ब्रिगेड को सबसे पहले अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. इसके बाद ही कोई समीकरण उन्हें सेमीफाइनल की राह दिखा सकता है. क्या है समीकरण? भारतीय टीम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।