Sports
भारत की हार के बाद पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत, मोहम्मद आमिर खिलखिलाकर हंसे और…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम पहले ही आलोचनाओं के घेरे में है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत को 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद मैदान के बाहर भी एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने भारतीय फैंस को और नाराज कर दिया है. आमिर के बयान के बाद फिर गरमाया माहौल पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों भारतीय टीम को लेकर लगातार कटाक्ष भरे बयान दे रहे हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ‘सिर्फ बड़ा शॉट खेलने वाला खिलाड़ी’ यानी स्लॉगर बताया था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी. Muhammad Amir steals the show on "Haarna Mana Hai" after India's defeat 🫡Absolutely well-deserved🤌👏😂#INDvsSA #T20WorldCup pic.twitter.com/GBOFx4vWre
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।