एनशॉर्ट्स
Sunday Box office: संडे को 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर मे' में दिखी कांटे की टक्कर, 'ओ रोमियो- 'बॉर्डर 2' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला हुआ. दरअसल कई नई और कुछ हफ्तें पुरानी फिल्में कमाई के लिए टिकट खिड़की पर एक दूसरे से भिड़तीं नजर आईं. वहीं दर्शक भी थिएटर्स में फिल्मों के कई ऑप्शनंस होने की वजह से बंटे हुए नजर आए. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं दो दीवाने शहर से अस्सी, ओ रोमियो और बॉर्डर 2 सहित तमाम फिल्मों ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? दो दीवाने सहर में की संडे को कितनी हुई कमाई? सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में ने शुक्रवार को 1.25 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद शनिवार को इसने तेजी दिखाई और 1.5 करोड़ कमा लिए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के तीसरे दिन 1.31 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिससे इसकी तीन दिन की टोटल कमाई 4.06 करोड़ रुपये हो गई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।