Politics
'अंधेरे में रखा…', बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने मोहम्मद यूनुस का खोल दिया काला चिट्ठा, लगाए गंभीर आरोप
बांग्लादेश में सरकार बदलते ही एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राजनीतिक भूचाल ला देने वाली बातें कही हैं. उन्होंने पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर दरकिनार करने का आरोप लगाया. शहाबुद्दीन ने कहा कि यूनुस ने कई बार संवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन किया और करीब डेढ़ सालों तक देश के कई अहम फैसलों से दूर रखा. राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने बांग्लादेशी अखबार 'कालेर कंठो' को इंटरव्यू दिया. उन्होंने इस दौरान कहा, 'अंतरिम सरकार के समय में कई ऐसे अध्यादेश जारी हुए, जिनकी किसी तरह की जरूरत नहीं थी. मुझसे इनको लेकर किसी तरह की चर्चा भी नहीं की गई.' उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक नियमों के तहत मुख्य सलाहकार को किसी भी विदेश यात्रा के बाद राष्ट्रपति को जानकारी देनी होती है, लेकिन यूनुस ने ऐसा नहीं किया. राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने आरोप लगाया कि यूनुस ने करीब 15 विदेश यात्राएं की, लेकिन कुछ नहीं बताया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।