Sports
T20I इतिहास के में इन खिलाड़ियों ने जीते सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड, देखें कौन नंबर 1
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता है. हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि पूरी सीरीज में अपने खेल से टीम को जीत दिलाई है. यही वजह है कि उन्हें बार-बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला. मौजूदा समय में इस खास लिस्ट में टी20 इंटरनेशनल से अलविदा कह चुके भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सबसे आगे हैं. विराट कोहली – भारत कोहली ने साल 2010 से 2024 के बीच खेले गए 125 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 46 सीरीज का हिस्सा रहे और इनमें से 7 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड अपने नाम किया. यह आंकड़ा बताता है कि उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमार यादव – भारत इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का है, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।