एनशॉर्ट्स
हिंसा और एक्शन के बीच जल उठा मेक्सिको, 'ड्रग लॉर्ड' एल मेंचो की मौत के बाद तांडव! पढ़ें बड़ी बातें
मेक्सिकन सिक्योरिटी फोर्सेज ने रविवार (22 फरवरी) को 'ड्रग लॉर्ड' कहे जाने वाले 'एल मेंचो' को एक ऑपरेशन के दौरान ढेर कर दिया. उसकी मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई. हालात इतने बेकाबू हो गए कि सेना को सड़कों पर उतरना पड़ा. इतना ही नहीं, कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं. इस बीच मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबौम पार्डो ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मेक्सिको का सबसे वांछित अपराधी और कुख्यात जलिस्को न्यू जेनरेशन (CJNG) ड्रग कार्टेल का सरगना सेना के ऑपरेशन के दौरान मारा गया है. नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जिसे 'एल मेंचो' के नाम से जाना जाता है, रविवार सुबह मध्य-पश्चिमी राज्य जलिस्को में चलाए गए एक मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान मारा गया. हिंसा और आसमान में धुआं-धुआं एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।