एनशॉर्ट्स
World Defence Budget 2026: वो 10 देश, जो सेना पर पानी की तरह बहाते हैं पैसा, भारत किस नंबर पर? कितना करता है खर्च
दुनियाभर में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय संघर्षों के बीच हर देश अपनी सैन्य ताकत को लगातार मजबूत करने में लगा है. कई देश अपनी आर्थिक क्षमता के मुकाबले रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी कर रहे हैं तो कुछ देश कर्ज लेकर भी रक्षा जरूरतों को पूरा करने में जुटे हैं. कई शक्तिशाली देश अत्याधुनिक हथियारों के विकास, सैन्य आधुनिकीकरण और नई तकनीकों पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं दुनिया के सबसे अधिक रक्षा बजट वाले शीर्ष 10 देश कौन से हैं. ग्लोबल फायर इडेंक्स 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले स्थान पर अमेरिका है. अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 831.5 बिलियन डॉलर है, जबकि डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के लिए 849.9 अरब डॉलर को मंजूरी दी गई है. यह बजट सैन्य आधुनिकीकरण, एयर डॉमिनेंस, नौसेना क्षमताओं के विस्तार और सैनिकों के सैलरी में खर्च किया जा रहा है. वैश्विक सैन्य उपस्थिति के कारण अमेरिका का रक्षा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।