एनशॉर्ट्स
नेपाल के धादिंग जिले में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, अब तक 18 की मौत
नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार (23 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, जिसकी वजह से 18 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला है. हालांकि वे किस देश से हैं, इसको लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है. 'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने 17 शव बरामद कर लिए थे, लेकिन इसके बाद एक गंभीर रूप से घायल शख्स की भी जान चली गई. इस तरह मृतकों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया. घायल हुए बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू के लिए जा रही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।