Politics
'गांधी जी भारत के नहीं पाकिस्तान के…', BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल, राष्ट्रपिता पर क्या कह गए यतनल?
कर्नाटक के विजयपुरा से बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनल ने महात्मा गांधी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है. उन्होंने कहा कि गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान के हैं. साथ ही, वंदे मातरम न गाने या मातृभूमि को सलाम न करने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी. इस बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि BJP ने ही दूरी बना ली है. हम गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानते: यतनल एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए यतनल ने कहा, ‘जो लोग वंदे मातरम नहीं गाएंगे या मातृभूमि को सलाम नहीं करेंगे, वे पाकिस्तान चले जाएं, जो गांधी ने आपको दिया है. इस देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना पड़ेगा, वरना गांधी को साथ लेकर पाकिस्तान चले जाओ. हमारे लिए अंबेडकर काफी हैं. हमारे गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं है. वह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता है. हम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।