Sports
हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बता दिया आगे का प्लान, जानिए क्या कहा
Team India Suffered Crushing Defeat Against South Africa: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में बीती रात यानी 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया को 76 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बयान दिया है. मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान ने हार के मुख्य कारणों पर बात करते हुए बताया कि आखिर टीम इंडिया से कहां चूक हुई? बल्लेबाजी में हुई चूक – सूर्यकुमार यादव कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी की विफलता को हार का सबसे बड़ा कारण बताया. उन्होंने हार के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब आप 180-185 रनों का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप पावरप्ले में मैच जीत नहीं सकते, लेकिन आप पावरप्ले में मैच हार जरूर सकते हैं. हमने शुरुआती 6 ओवरों में बहुत ज्यादा विकेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।