Sports
अहमदाबाद में टीम इंडिया हुई 'शर्मसार', अभिषेक-सूर्या से हार्दिक तक सभी फ्लॉप, 76 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका
India vs South Africa Highlights Super 8: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर चौंका दिया है. मैदान भारत का, फैंस भारत के, परिस्थितियां टीम इंडिया के अनुकूल, लेकिन जीता दक्षिण अफ्रीका. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 111 रनों पर सिमट गई. बुरी तरह हारी टीम इंडिया 188 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया पावरप्ले के भीतर 31 रन बना पाई और 3 विकेट खो चुकी थी. अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार '0' पर आउट होने के दबाव में थे. इस बार उन्होंने खाता तो खोला, लेकिन पूरी तरह आउट ऑफ टच दिखे. अभिषेक 12 गेंद में 15 रन बना सके. तिलक वर्मा और ईशान किशन भी फ्लॉप रहे. सूर्यकुमार यादव कुछ देर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।