Sports
IND vs SA: इन 3 बड़ी गलतियों के कारण भारत को मिली हार, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने बुरी तरह रौंदा
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 76 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. अफ्रीका ने लगभग यह मैच एकतरफा अपने नाम किया. तो आइए जानते हैं मुकाबले में भारत की हार के 3 बड़े कारण क्या रहे. 1- खराब बॉलिंग भारत की तरफ से बेहद ही खराब गेंदबाजी देखने को मिली. पहले बैटिंग के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 187/7 रन बोर्ड पर लगाए. प्रोटियाज टीम ने यह टोटल तब बनाया जब सिर्फ 20 रन के स्कोर पर उनके 3 विकेट गिर गए थे. टीम ने तीन विकेट क्विंटन डिकॉक (06), एडन मार्करम (04) और रियान रिकल्टन (07) के रूप में गंवा दिए थे. शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद लगा कि अफ्रीका टीम 150 रन के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।