Sports
IPL 2026 के पूरे मैच नहीं खेलेंगे MS Dhoni? सामने आया बड़ा अपडेट; मिल गया संन्यास का संकेत?
एमएस धोनी के आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया. पहले बताया गया कि माही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. लेकिन नए अपडेट में इस बात का जिक्र किया गया कि धोनी आगामी सीजन के पूरे मैच नहीं खेलेंगे. यह अपडेट कहीं ना कहीं आईपीएल से माही के संन्यास का संकेत दे रहा है. बता दें कि चेन्नई ने ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को ट्रेड डील के लिए जरिए अपना हिस्सा बनाया था. अब संजू के टीम में आते ही धोनी का पूरे लीग मैच ना खेलने का अपडेट आना वाकई सोचने पर मजबूर कर रहा है. अगला सीजन खेलने पर लगी मोहर चेन्नई सुपर किंग्स के एक टॉप सोर्स ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।