एनशॉर्ट्स
क्या होता है नो लुक शॉट? डेवाल्ड ब्रेविस ने वर्ल्ड नंबर-1 वरुण चक्रवर्ती पर जड़ा ऐसा सिक्स; शॉट देख सब हैरान
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मैच में डेवाल्ड ब्रेविस चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने ऐसा बल्ला घुमाया कि गेंद 82 मीटर दूर बाउंड्री रेखा के पार जाकर गिरी. यह नो-लुक शॉट इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने विश्व के नंबर-1 गेंदबाज, यानी वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ यह कारनामा किया है. दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए. यह मामला दक्षिण अफ्रीकी पारी के 9वें ओवर का है. वरुण चक्रवर्ती अपने स्पेल का दूसरा ओवर फेंकने आए. ओवर की पहली 4 गेंदों पर 11 रन आ चुके थे. पांचवीं गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने सामने की ओर बल्ला घुमाया और गेंद को देखा ही नहीं कि वह बाउंड्री के पार जाएगी या नहीं. वरुण चक्रवर्ती को इस ओवर में 17 रन पड़े थे. मगर यह नो-लुक शॉट होता क्या है? क्या होता है नो लुक शॉट? नो लुक शॉट बल्लेबाज के आत्मविश्वास को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।